NCERT Geography Notes Class 6 Ch 7 इस अध्याय में हमारे देश भारत के बारे में बताया गया है। जिसमें इसके भौगोलिक विशेषताओ की चर्चा है।

भूगोल एक रोचक विषय है| ये विषय विश्व के भौगोलिक(भौतिक) परिस्थितियों को जानने में हमारी मदद करता है। वर्तमान समय मे इस विषय में भी छात्रों की रुचि बढ़ती जा रही है। इस विषय को पढ़ने के बाद हम इस विश्व के बारे में बहुत कुछ जान सकते है और जानते भी है। जिसमे मुख्य रूप से पहाड़ो, पर्वतों,नदियों, महासागरों एवम जीव जगत व पादप जगत की भी जानकारी मिलती है। इस विषय मे सबसे महत्वपूर्ण तत्व है मानचित्र जो कि भौतिक जगत के बारे में हमारी समझ मे और ज़्यादा इज़ाफ़ा करता है। इस विषय मे खगोलशास्त्र(ब्रह्माण्ड) के बारे में बताया गया है।
ncert geography class 6
इस विषय को पढ़ने को बहुत से फायदे भी है जिसमे पहला ये है कि इससे हमारी भौगोलिक ज्ञान में संवृद्धि करती है। दूसरा फायदा ये है कि ये विषय बहूत से प्रतियोगी परीक्षाओं में भी हमारी मदद करता है| भूगोल विषय मे सूचनाओं व रोचक जानकारियों का भी भरमार है जिसमें हमें सामान्य अध्ययन के बहूत से सवालो का जवाब मिलता है| भूगोल हमे ये समझने में भी मदद करता है जिन परिस्थितियों में आज हम जी रहे है वही परिस्थितियां पुराने समय मे कैसी थी और समय के साथ इसमें कैसे बदलाव आया है। भूगोल को पढ़ते समय ये हमे विभिन्न भौतिक परिस्थितियों से अवगत करवाती है जिसमे हम समकालीन समय के विश्व की आपस मे दूसरे देशों के साथ कर सकते है।
NCERT Geography Class 6 इस पुस्तक में मुख्य रूप से पुस्तक में मुख्य रूप से पृथ्वी के बारे में है और इसी के साथ साथ हमारे देश भारत के बारे में भी बताया गया है। जिसमे इन दोनों का परिचय देने का प्रयास किया गया है। इस पुस्तक में कुल 8 अध्याय है और हमारे द्वारा सभी अध्याय के नोट्स तैयार किये गए है।
पिछले अध्याय के बारे में :इस अध्याय में पृथ्वी के स्थल मंडलो के बारे में बताया गया है। जिसमे पर्वत,पठार, मैदान, महासगार शामिल है।
ncert geography book class 6 chapter 7
विषयवस्तु
4.मानचित्र
8.भारत : जलवायु, वनस्पति तथा वन्य प्राणी
ncert geography class 6 in hindi
अध्याय 7
हमारा देश : भारत
प्रस्तावना
इस अध्याय में हमारे देश भारत के बारे में बताया गया है। जिसमें इसके भौगोलिक विशेषताओ की चर्चा है।
1.भारत उत्तर में हिमालय, पश्चिम में अरब सागर, पूर्व में बंगाल की खाड़ी, तथा दक्षिण में हिन्द महासागर से घिरा है| इसका कुल क्षेत्रफल 32.8 लाख वर्ग किलोमीटर है|
2.उत्तर से दक्षिण तक इसका विस्तार 3200 किलोमीटर तथा पूर्व से पश्चिम तक 2900 किलोमीटर है|
3.कर्क रेखा देश के मध्य से होकर गुजरती है| दक्षिण से उत्तर की और भारत की मुख्य भूमि का विस्तार 8°4 उ. तथा 37°6 उत्तर अक्षांशो के बीच|
4.पश्चिम से पूर्व भारत का विस्तार 68°7 पू. तथा 97°25 पूर्व देशांतर के बीच|
5.पश्चिम की अपेक्षा पूर्व में सूर्यादय लगभग दो घंटे पहले हो जाता है|
6.देश ममे 28 राज्य तथा 8 केंद्रशासित प्रदेश है|2 जून 2014 को तेलंगाना आंध्रप्रदेश से अलग होकर नया राज्य बना|
7.हिमालय की तीन श्रृंखला है- सबसे उत्तर में वृहत हिमालय या हिमाद्रि, इसके दक्षिण में मध्य हिमालय या हिमाचल तथा सबसे दक्षिण में शिवालिक|
8.हिमालय के दक्षिण में उत्तरी मैदान है ये बहुत उपजाऊ भूमि है|
9.भारत के पश्चिम भाग में मरुस्थल| उत्तरी मैदान के दक्षिण में प्रायद्वीपीय पठार है| बहुत से पहाड़ी श्रृंखलाएं है|
10.अरावली श्रृंखला विश्व की सबसे पुरानी श्रंखलाओ में से एक| विंध्य व सतपुड़ा भी महत्वपूर्ण, इनसे नर्मदा व तापी नदी बहती है|
11.पठार के पश्चिम में पश्चिमी घाट तथा पूर्व में पूरवी घाट है|
12.महानदी, गोदावरी, कृष्णा व कावेरी बंगाल की खाड़ी में गिरते है|
13. लक्षद्वीप द्वीपसमूह अरब सागर में स्थित| अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह बंगाल की खाड़ी में स्थित है|
14.सुनामी एक विशाल महासागरीय तरंगे है जो समुन्द्रतल पर भूकंप के कारण उत्पन होती है|
ncert geography class 6 notes for upsc
अगला अध्याय
इस अध्याय में भारत के मौसम, जलवायु तथा मानसून के बारे में बताया गया है कि कैसे इन मानसून के कारण मौसम में बदलाव होता है।
हमारी विशेषता:-1.हमारे नोट्स में सरल भाषा का प्रयोग किया गया है|
2.हमारे द्वारा उपलब्ध नोट्स संक्षिप्त है|
3.नोट्स को लिखते समय मुख्य बिन्दुओ का धयान रखा गया है|
4.आप इन नोट्स को PDF के रूप में भी संग्रहित कर सकते है|
5.हम आपके सभी सवालों का जवाब देने के लिए सदैव तैयार है|
इन सब के अलावा हम मुख्य रूप से हम सभी सोशल मीडिया (Social Media ) प्लेटफार्म पर उपलब्ध है जहां आप हमसे संपर्क कर सकते है और यदि आपको हमारा कार्य अच्छा लगता है तो आप हमें वहॉ फॉलो भी कर सकते है|इस लेख को pdf के रूप में प्राप्त करने के लिए आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके इस लेख को डाउनलोड करके pdf format में देख सकते है।
ncert geography class 6 pdf






आप हमसे अपने सवाल सीधे हमारे फेसबुक पेज व हमारे ईमेल के द्वारा पूछ सकते है। हम पूरी कोसिस करेंगे कि हम आपके सवालो का जवाब दे पाये। geography class 6 in hindi